नई दिल्ली: 

UP New Government : उत्तर प्रदेश में नई सरकार की शक्ल को लेकर बीजेपी (BJP) के भीतर कवायद तेज हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के आवास पर यूपी में सरकार के गठन को लेकर एक बैठक चल रही है. सूत्रों के मुताबिक, यूपी में 24 मार्च को बीजेपी विधायक दल की बैठक होनी है, जिसमें योगी आदित्यनाथ का मुख्यमंत्री चुना जाना तय है. हालांकि उप मुख्यमंत्रियों और अन्य मंत्रियों को लेकर सस्पेंस अभी कायम है. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सिराथू सीट से चुनाव हार गए हैं. ऐसे में पार्टी के जातिगत, क्षेत्रीय संतुलन बनाना बड़ी चुनौती माना जा रहा है. यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election Results ) में बीजेपी की जीत को 2024 के आम चुनाव के पहले सेमीफाइनल में जीत की तरह देखा जा रहा है.

You missed