लखनऊ: उत्तर प्रदेश की दोबारा कमान संभालते ही सीएम योगी आदित्यनाथ एक्शन में आ गए हैं. शपथ ग्रहण के अगले दिन ही यानी आज वो अपनी नई कैबिनेट के साथ पहली की. इस मीटिंग में योगी मंत्रिमंडल में बड़ा फैसला किया गया है. कोविड काल में शुरू की गई फ्री राशन योजना को तीन महीने के लिए बढ़ा दिया गया है.
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने लखनऊ के राजभवन में बीजेपी विधायक रमापति शास्त्री को यूपी विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाईं.
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एसएसपी मथुरा गौरव ग्रोवर को जारी किया अवमानना नोटिस,जानिए क्यों?
जून 2022 तक जारी रहेगी ये योजना
सीएम योगी ने बताया कि मंत्रिमंडल की बैठक में ये फैसला लिया गया. उन्होंने कहा कि मार्च 2022 में खत्म हो रही इस योजना को अब जून 2022 तक जारी रखा जाएगा.
15 करोड़ लोगों को फ्री राशन
सीएम योगी ने कहा कि 15 करोड़ लोगों को फ्री राशन का लाभ मिलता रहेगा. सीएम योगी की घोषणा के मुताबिक राज्य में अन्त्योदय कार्ड वालों को 35 किलो अनाज के अलावा 1 किलो चीनी, दाल, नमक और 1 लीटर तेल भी फ़्री मिलता रहेगा. सीएम योगी ने कहा कि पहले भी डबल इंजन की सरकार कोरोना जैसी महामारी के दौरान फ्री में टेस्ट, फ्री में उपचार और फ्री वैक्सीन के अलावा मुफ्त राशन की सुविधा उपलब्ध करा रही थी.
