एएनआई, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की शराब घोटाले में मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। सोमवार को ही आप के वरिष्ठ नेता और दिल्ली सरकार के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया की सुप्रीम कोर्ट ने शराब घोटाले मामले में जमानत की याचिका खारिज की थी। अब ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सोमवार को शराब घोटाले मामले समन भेज दिया है। ईडी ने अरविंद केजरीवाल को दो नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है। बता दें कि सीबीआई ने भी अप्रैल महीने में अरविंद केजरीवाल से पूछताछ की थी।

