केरल के एर्नाकुलम के कालामसेरी स्थित एक कन्वेंशन सेंटर हुए धमाकों की जिम्मेदारी लेने वाले डोमिनिक मार्टिन नामक शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसे यूएपीए, विस्फोटक अधिनियम और हत्या के आरोप के तहत गिरफ्तार किया गया है. केरल धमाकों के कुछ घंटे बाद उसने त्रिशूर जिले के कोडकारा पुलिस स्टेशन में यह दावा करते हुए सरेंडर किया कि उसने ही कन्वेंशन सेंटर में बम लगाया था. इससे पहले उसने फेसबुक लाइव करके धमाकों के पीछे की वजह भी बताई है. उसका दावा है कि वो भी ईसाई धर्म के यहोवा के साक्षी समूह से संबंधित है. लेकिन उसको उनकी विचारधारा पसंद नहीं है. उन्हें वो देश के लिए खतरा मानता है. क्योंकि वो लोग देश के युवाओं के दिमाग में जहर घोल रहे हैं. इसलिए उसने उनकी प्रार्थना सभा के दौरान बम ब्लास्ट किया है.

डोमिनिक मार्टिन ने फेसबुक लाइव के दौरान ये भी कहा कि उसने खोजने की जरूरत नहीं है. वो खुद इन धमाकों की जिम्मेदारी लेते हुए पुलिस के सामने सरेंडर करने जा रहा है. फेसबुक लाइव में मार्टिन ने कहा, ”मैं यहोवा के साक्षियों के उपदेशों से सहमत नहीं हूं, हालांकि मैं उनमें से ही एक हूं

You missed