Aishwarya Rai Bachchan Birthday Celebration: ऐश्वर्या राय बच्चन ने 50वां जन्मदिन बीते दिन 1 नवंबर को सेलिब्रेट किया. इसी के चलते एक इवेंट में वह बेटी आराध्या और मां बृंदा राय के साथ नजर आईं. जबकि मीडिया के सामने बर्थडे केक काटा. इतना ही नहीं पैपराजी ने उनके लिए बर्थडे गाना भी गाया, जिसके चलते ऐश्वर्या उनके हाव-भाव से बेहद खुश नज़र आईं. केक काटने के बाद ऐश्वर्या ने कहा, “धन्यवाद. आपने मेरे लिए गाना गाया. बहुत-बहुत धन्यवाद.” इस इवेंट में खास बात यह थी पहली बार पैपराजी को अराध्या बच्चन की आवाज सुनने को मिली.
