जयपुर: 

Rajasthan assembly election: राजस्थान में लगातार दूसरी बार जीतकर ‘सत्ता में बदलाव’ के चलन से उबरने की कोशिश में जुटी कांग्रेस (Congress) को एक नए संकट का सामना करना पड़ रहा है. राज्य में 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस की चौथी और पांचवीं सूची मंगलवार को जारी हुई. इसके बाद पार्टी में अंदरूनी कलह उबरकर सतह पर आ गई है. राज्य के कुछ हिस्सों में उन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किए हैं जो अपने नेताओं को टिकट नहीं दिए जाने से नाखुश हैं.

पार्टी के अंदर विरोध प्रदर्शन कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के लिए एक बड़ा सिरदर्द बन रहा है. उन्होंने कहा है कि सभी को खुश रखना संभव नहीं है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा है कि जिन लोगों को टिकट से वंचित किया गया है उन्हें विभिन्न बोर्डों में मौका दिया जा सकता है.

You missed